Press "Enter" to skip to content

रिझारी को संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त करना पार्टी के लिए घातक: राजकुमार

हरीश भार्गव- शीलकुमार यादव

कोलारस/बदरवास-कोलारस विधानसभा क्षेत्र के कददावर भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी भाजपा के एक मात्र ऐसे कार्यकर्ता है जिनकी जमीनी स्तर पर मजबूत पकड है। जिला पंचायत के दो वार्डो से अपने परिजनो को चुनाव जिता कर रिझारी जनता से पकड का  अहसास करा चुके है। रामस्वरूप रिझारी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता है उनके द्वारा भाजपा से विधायक पद का टिकिट मांगने के कारण संगठन के कुछ लोगो एवं विरोधियो के दौरा रामस्वरूप रिझारी को कमजोर करने के लिए उन्हे संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त करने का षडयंत्र रचा गया है। रिझारी को संगठन से मुक्त किया जा सकता है। किन्तु जनता की पकड से मुक्त करना शायद किसी के वश में नही है। संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त करना संगठन से लेकर भाजपा को कमजोर करना है। 
कोलारस विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी के बढते कद एवं जमीनी पकड के चलते उनके विरोधियो एवं संगठन से जुडे चंद लोगो को यह रास नही आ रहा था। जिसके चलते पूर्व में जिलाध्यक्ष के निवास पर हुई चर्चा को विवाद का रूप देने का प्रयास किया गया। जब विवाद को तूल नही दिया जा सका तब विरोधियो ने षडयंत्र पूर्वक रामस्वरूप रिझारी को भाजपा संगठन के जिला उपाध्यक्ष से मुक्त करने का निर्णय लिया। भाजपा पार्षद राजकुमार भार्गव ने कहा कि रामस्वरूप रिझारी की व्यक्तिगत जमीनी पकड है जिसका उदाहरण रिझारी अनेको चुनावो में सिद्घ भी कर चुके है। जनता से जमीनी पकड एवं आगामी विधानसभा चुनावो में रामस्वरूप रिझारी को भाजपा की टिकिट की लाईन से दूर करने के लिए पहले आम चर्चा को विवाद का रूप देने का षडयंत्र रचा गया उसके बाद संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त करने का प्रयास विरोधियो द्वारा किया गया। रिझारी को संगठन से मुक्त किया जा सकता है। किन्तु रिझारी के बढते कद एवं जनता से पकड को खत्म नही किया जा सकता। रिझारी आगामी विधानसभा का चुनाव या अन्य चुनाव लडे अथवा नही उनकी जमीनी पकड को कम आंकना विरोधियो के लिए घातक सिद्घ होगा। 

भाजपा संगठन ने कोषाध्यक्ष के स्थान पर बनाया जिला मंत्री – रामेश्वर विंदल

कोलारस-कोलारस के भाजपा नेता रामेश्वर विंदल ने प्रेस को जानकारी देते हुये बताया कि भाजपा संगठन में पहले कोषाध्यक्ष का पद मेरे पास था। संगठन ने मेरे स्थान पर दूसरे व्यक्ति को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। किन्तु मेरे पास भाजपा जिला संगठन में जिला मंत्री का पद है। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूंँ और रहूंगा पार्टी जो आदेश देगी और जिस स्थान पर मेरी उपयोगता समझेगी मैं उस स्थान पर कार्य करने तैयार हूँ। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!