शिवपुरी। कोलारस के ग्राम गौरा में आज सुबह गांव में स्थित सिंध नदी के किनारे एक युवक कमलेश पुत्र झिन्नू आदिवासी निवासी ग्राम कुंडलियां भौंती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला जिसे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बताया जाता है कि मृतक युवक अपनी ससुराल में आया था और रात्रि में खाना खाने के बाद गांव में रहने वाली अपनी बहन के यहां जाने की कहकर घर से निकला था और वह अपनी बहन के यहां नहीं पहुंचा और आज सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि यह ज्ञात नहीं हो सका है कि मृतक ने फांसी लगाई या फिर उसके साथ कोई घटना घटित हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।







Be First to Comment