
(हरीश भार्गव- नीलेश कुमार)
कोलारस-कोलारस विधानसभा मुख्यालय एवं कोलारस से जुडे ग्रामीण क्षेत्र के लोगो के लिए कल मंगलवार का दिन सप्ताह का दूसरा दिन होगा। जब कोलारस क्षेत्र के लोगो को सप्ताह के अंदर दूसरी सौगात लेकर आयेगा। कोलारस विधानसभा मुख्यालय जहां पिछले सप्ताह वाईपास के चालू हो जाने से हैवी वाहनो का वाईपास से निकलने के कारण कोलारस नगर में होने बाली दुर्घटनाओ पर काफी हद तक अंकुश लगा है। इसका सबसे बडा कारण ए बी रोड के अधिकांश भाग में फोरलाईन सडक के निर्माण से वाहनो की स्पीड बड जाने के कारण शहर से होकर गुजरने बाले बाहनो की स्पीड अधिक होने के कारण दुर्घटनाये हो रही थी। वाईपास के चालू होने से हैवी वाहन वाईपास से होकर गुजरना प्रारंभ हो गये है। तथा कोलारस नगर में केवल निजी वाहन एवं यात्री बसो का निकलना जारी है। हैवी वाहनो के वाईपास से निकलने के कारण कोलारस नगर में होने बाली दुर्घटनाओ पर काफी हद तक रोक लगेगी। कोलारस के साथ साथ लुकवासा में भी वाईपास चालू हो चुका है। जबकि तहसील मुख्यालय बदरवास में वाईपास के शीघ्र चालू होने की संभावना है। कोलारस विधानसभा मुख्यालय के लोगो के लिए दूसरा सप्ताह दूसरी सौगात के रूप में कल मंगलवार को मिलने बाली है। जिसमें कोलारस विधानसभा मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की इन्दौर – ग्वालियर एवं इन्दौर – भिण्ड को जाने बाली प्रति दिन की ट्रेने मंगलवार से कोलारस में रूकना प्रारंभ हो जायेगी।
मंगलवार सुबह 4:28 पर ग्वालियर एवं रात्री 10:10 पर इन्दौर के लिए रूकेगी प्रति दिन ट्रेन
कोलारस में इन्दौर इंटरसिटी ट्रेन के स्टोपेज के संबंध में कोलारस स्टेशन मास्टर एम के सक्सैना से इन्दौर इंटरसिटी टे्रन के स्टोपेज के संबंध में चर्चा की तो स्टेशन मास्टर ने बताया कि स्टोपेज के संबंध में अधिक्रत पत्र प्राप्त हो चुका है। कल मंगलवार की सुबह ग्वालियर की ओर जाने बाली इन्टरसिटी टे्रन रूकेगी। तथा रात्री के समय इन्दौर जाने बाली ट्रेन कल से प्रति दिन रूकना प्रारंभ हो जायेगी। कोलारस में भिण्ड – इन्दौर एवं ग्वालियर – इन्दौर यानि इन्दौर इन्टरसिटी टे्रन का प्रति दिन कोलारस में 2 मिनिट के लिए स्टोपेज को हरी झण्डी रेल मंत्रालय से आगामी 6 माह के लिए ट्राईल के रूप में कोलारस को मिल चुकी है। जिसका प्रारंभ 3 अप्रैल मंगलवार से होगा। स्टेशन मास्टर सक्सैना ने बताया कि टे्रन क्रमांक 21125 जो कि भिण्ड से इंदौर तीन दिन बुध, शनि, रविवार को जाती है। तथा दूसरी टे्रन 21126 जो कि इन्दौर से ग्वालियर सोम, मंगल, गुरू, शुक्रवार को केवल ग्वालियर तक जाती है। दोनो ट्रेने कोलारस में मंगलवार की सुबह 4:28 से प्रति दिन रूकना प्रारंभ हो जायेगी जो कि 2 मिनिट स्टोपेज के बाद सुबह 4:30 बजे टे्रन कोलारस स्टेशन से चार दिन ग्वालियर तथा तीन दिन भिण्ड के लिए रवाना हो होंगी। तथा रात्री के समय कोलारस से इन्दौर जाने के लिए रात्री 10:10 मिनिट पर ट्रेन रूकेगी तथा 10:12 मिनिट पर टे्रन इन्दौर के लिए रवाना होंगी। वहीं ग्वालियर से कोलारस के लिए आने के लिए प्रति दिन रात्री 7:30 बजे ग्वालियर से ट्रेन मिलेगी तथा इन्दौर से कोलारस आने के लिए रात्री 8:30 बजे इन्दौर स्टेशन पर ट्रेन मिलेगी। आगामी 3 अप्रैल मंगलवार से मिलने बाली है। जिसकी अधिक्रत जानकारी का पत्र रेल मंत्रालय द्वारा कोलारस स्टेशन को प्राप्त हो चुका है। जिसके परिणाम स्वरूप कोलारस विधानसभा मुख्यालय को 3 अप्रैल से इन्दौर इंटरसिटी का स्टोपेज मिलने जा रहा है। कोलारस विधानसभा मुख्यालय के लोगो को वाईपास के बाद इन्दौर इंटरसिटी ट्रेन के रूकने से दूसरी राहत मिलना कल से प्रारंभ होगी।






Be First to Comment