
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बूढ़ा डोंगर की रहने वाली एक लड़की पिछली 6 जुलाई से अपने घर से गायब है। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। अब परिजनों को संदेह है कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। लड़की के पिता की रिपोर्ट पर से कोलारस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।









Be First to Comment