आदिवासियों एवं हरिजन मोहल्लों में बिजली पहुँचायें: विधायक यादव
कोलारस-गत दिनों कोलारस विधानसभा के विधायक महेन्द्र यादव जिला महाप्र
बंधक अग्रवाल से मिलकर क्षेत्र की विद्युत समस्या समाधान के लिए चर्चा कर पत्र सौंपा। चर्चा के समय डिवीजन सेकण्ड के उपमहाप्रबंधक सुबोध सिंह एवं सहा. मैनेजर गौरव त्रिपाठी थे। यादव ने कहा कि क्षेत्र में फीडर सेप्रेशन का कार्य शीघ्र कराया जाए। मेरे विधानसभा क्षेत्र में जहां फीडर सेप्रेशन का कार्य हुआ है वह भी अधिकांश अपूर्ण पड़ा है। कहीं स्ट्रक्चर बना दिये हैं लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं रखे हैं। मेरे क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक ट्रान्सफार्मर हरिजन आदिवासी कालोनी के फुके हुए पड़े हैं। उन्हें बदला जाए। पत्र में बताया कि इमलावदी में नया बीपीएल ट्रान्सफार्मर रखे जाने, मड़वासा में जाटव मोहल्ला, गिंदोरा में जाटव मोहल्ला, किशनपुर आदिवासी कोलोनी, सालौन के रेंटया मोहल्ला भीलों की बस्ती, तिलातिली जाटव मोहल्ला, कुदौनिया आदिवासी मोहल्ला, कुल्हाड़ी हरिजन मोहल्ला, सिन्नौदा लुखरया मोहल्ला में नये ट्रान्सफार्मर रखे जाने, कूढ़ा आदिवासी कालोनी में ट्रांन्सफार्मर एवं नये पोल लगाये जाने, पारागढ़ सहराना बस्ती में ट्रान्सफार्मर एवं पोल लगाये जाने, पारागढ़ शनीचरा मंदिर तक 3 किलोमीटर नई लाईन डाले जाने, डोंगरपुर आदिवासी कालोनी में 11 केवी लाईन एवं एलटी लाईन डाले जाने एवं बदरवास के पिपरौदा से बसाई 5 किमी नई लाईन डाले जाने का मांग पत्र सौंपा। वहीं भादरौन में ट्रान्सफार्मर एवं लाईन पिछले वर्षों में चोरी हो गई थी उसका कार्य कराये जाने, कड़ेसरा में जाटव मोहल्ला, बामौर में सड़क वाली कालोनी, डोंडय़ाई में आदिवासी मोहल्ला में ट्रान्सफार्मर एवं पोल लगाये जाकर आदिवासियों को विद्युत सुविधा दिये जाने की मांग की। यादव ने कहा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र के हरिजन आदिवासी कालोनियों में अधिकांश लोग विद्युत सुविधा से वंचित हैं। जिससे हरिजन आदिवासियों के नन्ने-मुन्ने बच्चे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को विद्युत सुविधा का लाभ न मिलने से उनका अध्यापन कार्य न होने से उनका जीवन अधर में लटका हुआ है। महाप्रबंधक अग्रवाल ने विधायक यादव को फैल ट्रान्सफार्मर एवं नये ट्रान्सफार्मरों एवं लाईन के कार्य कराये जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में विधायक प्रतिनिधि ओ.पी. भार्गव, कमलेश गोस्वामी, उनके निजी सचिव ओ.पी. शर्मा साथ थे।

Be First to Comment