Press "Enter" to skip to content

संस्कारहीन पुत्र के खिलाफ पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

शिवपुरी। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए समय नहीं है और चकाचौंध वाले जीवन के लिए यशो आराम के संसाधानों को जुटाने में लगे हुए हैं, लेकिन आज की आधुनिकता की दौड़ में मनुष्य उन संस्कारों को काफी पीछे छोड़ चुका है जो कभी उसकी सबसे बड़ी कमाई हुआ करती थी। इसी का परिणाम है आज कई तरह के मामलों में देखा जाता है कि पुत्र अपने माता-पिता की मर्यादा का भी ख्याल नहीं रखते और उनकी इज्जत को तार-तार कर देते हैं। इसी तरह का मामला आज कोलारस अनुविभाग अंतर्गत आने वाले इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम खतौरा में देखने को मिला है। एक 70 वर्षीय वृद्ध बैजनाथ सिंह सोनी पुत्र हुकुमचंद सोनी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह जब वह घर पर बैठा हुआ था तभी उसका छोटा बेटा अरविंद सोनी आया और मुझसे गाली गलौंच करने लगा। जब मैंने उसे गाली देने से मना किया तो उसने मेरी दोनों चार पहिया गाडिय़ों के शीशे फोड़ दिए और मुझे धक्का देकर गिरा दिया। वृद्ध ने आरोप लगाया कि उसका पुत्र अरविंद राजकुमार, मुरारी और अजय के बहकाबे में आकर यह सब करता है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!