Press "Enter" to skip to content

राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने किया कई ग्रामों में जनसंपर्क

file photo
शिवपुरी। विधानसभा उपचुनाव को लेकर कोलारस मंडल  के कार्या, रिझारी, उन्हाई, लेवाआदि ग्रामों में राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली एवं मतदान सूची के पन्ना प्रभारियों के साथ चर्चा की उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास  के मूल मंत्र पर चलकर सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करती है  कार्यकर्ता  जन जन के बीच केंद्र की मोदी ब प्रदेश की शिवराज सरकार के  जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर  पहुंचे कोलारस विधानसभा  के कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है  और मतदान केंद्र पर भाजपा के पेज प्रभारी कार्यकर्ता सबसे बड़ी कड़ी होती है जो अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाताओं से जीवंत संपर्क कर शासन की योजनाओं को बताकर उन्हें पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करता है और अपने मतदान केंद्र को  जीतकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र जैन को विजय बनाने मैं अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेंगे और कोलारस को भी मध्य प्रदेश के विकास के साथ साथ कोलारस विकास की नई इबारत लिखेगा जनसंपर्क अभियान में ग्रामीण क्षेत्र के कई कार्यकर्ता से उपस्थित हुए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!