Press "Enter" to skip to content

लोकायुक्त की कार्रवाई: शिकायत मिलते ही बाबू का बिभाग बदला, फिर भी रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू / Shivpuri News

शिवपुरी। नगरपालिका शिवपुरी में बहाली के नाम पर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए एक बाबू को ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एआरआई पद पर पदस्थ रहे हरिबल्लभ चनोरिया को 14 नवंबर 2025 को सीएमओ इशांक धाकड़ द्वारा निलंबित किया गया था। निलंबन के बाद बहाली के लिए प्रयासरत चनोरिया से बाबू भगवान लाल ने सीएमओ के नाम पर ₹60,000 की रिश्वत की मांग की।

शिकायत के मुताबिक, 16 अप्रैल 2026 को ₹20,000 की पहली किस्त ली जा चुकी थी, जबकि शेष ₹40,000 शनिवार को देना तय हुआ था। पीड़ित द्वारा ग्वालियर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका उसी दिन सत्यापन भी किया गया।

इस संबंध में सीएमओ इशांक धाकड़ का कहना है कि शिकायत मिलते ही 16 अप्रैल 2026 को संबंधित बाबू भगवान लाल का विभाग बदल दिया गया था।

शनिवार को लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर जैसे ही आरोपी ने ₹40,000 की राशि ली, उसे घर के बाहर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, मामले में अन्य अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी जांच का दायरा बढ़ सकता है। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!