Press "Enter" to skip to content

महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला को अशोकनगर का एक दंपती अपनी वर्षों पहले लापता हुई बेटी बताकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा है।

शिकायतकर्ता फूलवती परिहार ने बताया कि वह मूल रूप से सीहोर जिले के चकलदी गांव की निवासी है। उसके माता-पिता अमर सिंह और मुन्नी हैं। करीब 18 साल पहले उसने शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के पिपरौनिया गांव निवासी नवल सिंह परिहार से प्रेम विवाह किया था और तब से अपने ससुराल में रह रही है।

दंपती का दावा

फूलवती के अनुसार, कुछ समय पहले अशोकनगर पुलिस उसकी ससुराल पहुंची थी। उनके साथ आए एक दंपती ने दावा किया कि फूलवती उनकी बेटी है, जो करीब 7 साल की उम्र में स्कूल से लापता हो गई थी। दंपती ने एक पुरानी फोटो दिखाते हुए शक्ल मिलने के आधार पर उसे अपनी बेटी बताया।

महिला का इनकार

फूलवती ने साफ तौर पर कहा कि वह उस दंपती को नहीं जानती और उसके असली माता-पिता अलग हैं। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में वर्ष 2011-12 के दौरान अशोकनगर में अपहरण का मामला भी दर्ज किया गया था।

डीएनए जांच की मांग

महिला ने आरोप लगाया कि उसे पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उसने सच्चाई सामने लाने के लिए डीएनए जांच कराने की मांग की है।

फूलवती और उसके पति ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर उन्हें इस विवाद से राहत दिलाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!