शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोलारस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 पेटी देशी शराब और एक बिना नंबर की कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 11 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पीछा कर रोकी कार, चालक फरार
थाना प्रभारी निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में अवैध शराब भरकर शिवपुरी से सुनाज की ओर ले जाई जा रही है। पुलिस टीम ने ग्राम धर्मपुरा के पास घेराबंदी की।
इसी दौरान बिना नंबर की सफेद बलेनो कार आती दिखी। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, इसी दौरान कार गोरा टीला मार्ग पर पत्थर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके का फायदा उठाकर चालक जंगल की ओर भाग निकला, जिसकी पहचान सुरेन्द्र पिता गिरवार लोधी निवासी अगरा मलावनी, पिछोर के रूप में हुई है।
25 पेटी शराब जब्त
कार की तलाशी लेने पर बीच सीट और डिग्गी से 25 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये है। साथ ही करीब 10 लाख रुपये कीमत की बलेनो कार भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 141/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर, सउनि लटूरचंद जाटव, प्रधान आरक्षक उदय सिंह तोमर, रामवरण लोधी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







Be First to Comment