
कोलारस। मेहनत कभी बेकार नही जाती इस बात को चरितार्थ किया है कोलारस के विक्रम भार्गव और उनकी पत्नी ने। घोषित हुए जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पद के रिजल्ट में कोलारस के विक्रम भार्गव और उनकी धर्म पत्नी श्रीमति ज्योति भार्गव ने सफलता प्राप्त की है। विक्रम भार्गव एवं ज्योति भार्गव कोलारस के वरिष्ठ समाजसेवी एवं रिटायर्ड शिक्षक रामनिवास भार्गव एवं रिटायर्ड प्राचार्य श्रीमति उर्मिला भार्गव के पुत्र एवं पुत्र बधु हैं। कोलारस नगर से भार्गव दंपति की इस सफलता पर कोलारस विधायक रामसिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष शुसिल रघुवंशी,रविन्द्र शिवहरे, रामस्वरूप रावत, रामवीर यादव, धनपाल यादव, सोहन गौड़, जयपाल जाट, शुसील काले,राकेश शर्मा, रामु बिंदल,मनोज भार्गव,अनुपम सढैया आदि अनेक लोगों ने बधाई दी है।






Be First to Comment