Press "Enter" to skip to content

गुर्जर समुदाय के दो पक्षों में चली लाठी, लुहांगी, एक दर्जन पर हत्या प्रयास का केस दर्ज

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा में सोमवार की देर शाम एक महिला को बाइक ने टक्कर मार दी थी जिससे महिला मामूली रूप से घायल हो गई थी। मंगलवार की सुबह मामले ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और आपस में लाठी लुहांगी चल गई जिससे दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रताप गुर्जर की बाइक ने द्वारिका प्रसाद गुर्जर की मां को टक्कर मार दी थी जिसके बाद विवाद शांत हो गया था लेकिन मंगलवार की सुबह प्रताप और द्वारिकाप्रसाद गुर्जर के परिवार आमने सामने आ गए और गाली गलौंज करते हुए आपस में लाठी लुहांगी चलाने लगे जिससे दोंनो ही पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगल सिंह पुत्र संग्राम सिंह गुर्जर उम्र 35 साल निवासी गोरा की रिपोर्ट पर से रंधीर सिंह, नीलम सिंह, जगदीश,  रतन सिंह, हरिकिशन, रामहेत सिंह, बलवीर सिंह, प्राण सिंह, पदम सिंह, धर्मवीर सिंह, पंजाब सिंह सभी गुर्जर निवासीगण गोरा के खिलाफ हत्या प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं रंधीरसिंह सिंह पुत्र प्राण सिंह गुर्जर उम्र 30 साल निवासी ग्राम गोरा की रिपोर्ट पर से मंगल सिंह, प्रताप सिंह, रामरस, संग्राम, अतर सिंह, पोखम सिंह, रणवीर सिंह, गुडडी बाई, धीरज सिंह, गीताबाई निवासीगण गोरा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

यह लोग हुए घायल

हमले में दोनों पक्षों के जो लोग घायल हुए उनमें मंगल सिंह, अतरसिंह, संग्राम सिंह, हरिकिशन, प्रेमबाई, रामप्यारी, नीलम, रंधीर, हरिकिशन, जगदीश शामिल हैं।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!