Press "Enter" to skip to content

दोनों आँखों से अंधा निकला मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरोद में बीती रात 6 वर्षीय मासूम बालिका दरिंदगी का शिकार हुई है। तत्समय आरोपी के बारे में जानकारी नहीं लग सकी थी, लेकिन बाद में पुलिस ने पड़ताल के दौरान पता चला कि दिलीप यादव पुत्र विद्याराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी अमरौदा ने ही मासूम के साथ दुष्कर्म किया है, जो कि दोनों आँखों से अंधा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मासूम बालिका को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि बलात्कार का शिकार बच्ची तेंदुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव की रहने वाली है। वह अपने पिता के साथ भात देने के लिए अमरोद गांव में आई थी। बताया जाता है कि कल शाम को भात की रस्म अदा होने के बाद उक्त बालिका पास ही स्थिति दिलीप यादव उम्र 25 वर्ष के घर में जाकर सो गई। जहां आरोपी दिलीप यादव ने उक्त मासूम के साथ दरिंगदी करते हुए बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों को जब बच्ची घर में नहीं दिखी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। जहां गांव में उनकी बच्ची गंभीर हालत में मिली। बच्ची से परिजनों ने तत्काल उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल बच्ची को लेकर जिला चिकित्सालय आई। जहां पुलिस ने मानवता को छोड़ महज मीडिया के डर से बच्ची को चार घण्टे तक रैफर करने के बाद भी जिला चिकित्सालय में रखा। उसके बाद मीडिया की नजर से बचाने के चक्कर में किशोरी को जिला चिकित्सालय के पीछे के गेट से लेकर ग्वालियर चले गए। बताया गया है उक्त मासूम को सुबह 11 बजे ही डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया था। परंतु उक्त मासूम को पुलिस 3 बजे लेकर गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!