शिवपुरी। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक मां के लिए परेशानी का सबब बन गई। सईसपुरा निवासी भगवती बाथम ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम के जरिए उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार श्रीमती भगवती बाथम ने बताया कि उनकी पुत्री सुहानी बाथम 8 अप्रैल 2026 को बिना बताए घर से चली गई। तलाश करने पर पता चला कि वह रामराजा होटल के पास मस्जिद वाली गली में अमजद खान और सिमरन खान के साथ रह रही है।
*इंस्टाग्राम बना दोस्ती का जरिया*
अमजद खान ने सुहानी से पहले मोबाइल, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। आरोप है कि सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान ही उसे बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया गया और घर से भागने के लिए उकसाया गया।
पीड़िता का कहना है कि अमजद ने बेटी को “तरह-तरह की कसम” देकर अपने पास रोक रखा है। सुहानी ने घर आने से साफ इनकार कर दिया है।
*6 साल पहले हुई थी शादी, 2 बच्चे भी हैं*
भगवती बाथम ने बताया कि सुहानी की शादी 6 साल पहले केतन से हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं – बेटा वंश पिता के पास और बेटी आरोही नानी के पास है। आरोप है कि सुहानी अपनी बेटी आरोही को छोड़कर चली गई।
पीड़ित मां ने एसपी से अमजद खान और सिमरन खान पर कड़ी कार्यवाही कर बेटी को वापस दिलाने की मांग की है।







Be First to Comment