Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर की तत्परता से 12 घंटे में राहत, आगजनी पीड़ित 6 परिवारों को ₹3.51 लाख सहायता / Shivpuri News

दिनारा क्षेत्र की घटना में तुरंत एफआईआर, प्रशासन ने दिखाई तेजी और संवेदनशीलता

शिवपुरी। जिले के करैरा तहसील अंतर्गत दिनारा क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत कार्यों में उल्लेखनीय तेजी दिखाई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की निगरानी में महज 12 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को तत्काल राहत एवं पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करैरा अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया। तहसीलदार ललित शर्मा द्वारा प्रभावित परिवारों से संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराते हुए सहायता राशि स्वीकृत की गई।

आगजनी में प्रभावित 6 परिवारों को कुल 3 लाख 51 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसमें अमर सिंह को 1.20 लाख रुपए, सुमित्रा जाटव को 80 हजार रुपए, बबीता जाटव को 60 हजार रुपए, इंदिरा जाटव को 80 हजार रुपए, अरुण शर्मा को 6,500 रुपए और मनीराम शर्मा को 5,000 रुपए की सहायता राशि दी गई।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावितों को त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!