शिवपुरी। कोलारस के ग्राम लुकवास में स्थित शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय में बीती शाम एक चोर स्कूल का ताला तोड़कर स्कूल में प्रवेश कर गया। जहां चोरी करते समय उसे पास में रहने वाले एक युवक ने देख लिया तो चोर बिना चोरी किए वहां से भाग गया। लेकिन भागते समय उक्त चोर की पहचान उजागर हो गई। जिसकी जानकारी फरियादी ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379, 511 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कल शाम 6 बजे एक चोर धर्मेंद्र पुत्र रमेश नामदेव उम्र 27 वर्ष निवासी मंडी के पास लुकवासा चोरी करने की नियत से स्कूल प्रांगण में घुस गया जहां उसने स्कूल के प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़ दिया और वहां चोरी करने लगा। इसी दौरान पास में रहने वाले कल्लू पुत्र नन्दू धानुक ने उक्त चोर को चोरी करते हुए देख लिया और उसे वह पकड़े पहुंचा तो चोर बिना चोरी किए वहां से भागने लगा और भागते समय कल्लू ने उक्त चोर को पहचान लिया।





Be First to Comment