Press "Enter" to skip to content

नलकूप खनन की सूचना पर पहुँची वन टीम पर मोंगिया जाति के लोगों ने बोला हमला

दो वनकर्मियों को बनाया बंधक, उडऩदस्ता वाहन पर किया पथराव

शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्राम धर्मपुरा में वन विभाग को गुरूवार की देर रात सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर नलकूप खनन कराया जा रहा है। जैसे ही वन टीम मौके पर पहुँची तो मौजूद ग्रामीणों ने वन टीम पर हमला कर दिया इस दौरान ग्रामीणों ने वन अमले की मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी और उडऩदस्ते वाहन पर पथराव कर दिया जिससे वाहन के शीशे फूट गए। ग्रामीणों ने दो वन रक्षकों को भी एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वन रक्षकों को छुड़ाया। पुलिस ने वनकर्मियों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नलकूप का खनन की इस सूचना पर वन टीम के डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश गौड़, प्रीतम बाथम वनरक्षक राजेन्द्र प्रसाद, सुभाष चतुर्वेदी के साथ मौके पर पहुंचे और वन भूमि में नलकूप खनन करने से मना किया तो आरोपी लक्ष्मणसिंह, गोपाल, सोमसिंह, नवलसिंह रतनसिंह, भोपालसिंह, वीरेन्द्रसिंह, ज्ञानसिंह मोगिया ने वर्दी फाड़कर झूमाझटकी और मारपीट की। इस दौरान साथ महिलाएं व अन्य लोग भी शामिल थे, जिन्होंने वन अमले के वाहन पर पथराव कर दिया। इससे वाहन के कांच फूट गए। इसके बाद उन्होंने वन रक्षक राजेन्द्र व सुभाष चतुर्वेदी को बंधक बना लिया। किसी तरह मौका पाकर डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश व प्रीतम वाहन से कोलारस आए और मामले की जानकारी कोलारस पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस वन टीम के साथ मौके पर पहुंची और दोनों वन रक्षकों को मुक्त कराया। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

इनका कहना है

धर्मपुरा में वन भूमि पर कराए जा रहे ट्यूबवेल खनन को रोकने के लिए वन टीम मौके पर पहुँची तभी मोगिया जाति के लोगों ने योजनाबद्ध तीरके से वन टीम पर हमला बोल दिया, जिसमें प्रीतम बाथम, ओमप्रकाश गौड को चोटें आई हैं, वहीं वनरक्षक सुभाष एवं राजेन्द्र को भी बंधक बनाया गया जिन्हें बाद में पुलिस ने मुक्त कराया।
शैलेन्द्र सिंह तोमर, रेंजर कोलारस
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!