Press "Enter" to skip to content

पागल युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर मां बेटे पर किया चाकू से हमला

पुलिस ने युवक पर मामला किया दर्ज 

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नबाब साहब रोड़ पर निवासरत एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक कल दोपहर अपने पड़ोसी के घर में चाकू लेकर घुस गया। जहां उसने घर में काम कर रही महिला पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से महिला सहम गई और उसने शोर मचाया तो उसका पुत्र बीच बचाव में आया। जहां उक्त विक्षिप्त युवक ने उसके शरीर पर चाकू मार दिया। जिससे उसके यहां चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में भादवि की धारा 452, 324 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नबाब साहब रोड़ करन सिंह की आरा मशीन के पास रहने वाली सोमवती धाकड़ कल दोपहर करीब 2 बजे अपने घर पर काम कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला अवधेश पुत्र पित्ती धाकड़ अचानक से घर में घुस आया जो हाथ में चाकू लिए हुआ था। जिसने बिना कुछ सोचे समझे सोमवती पर हमला बोल दिया। जिससे बचने के लिए उसने  इधर उधर भागना शुरू कर दिया और शोर मचाकर परिवार के सदस्यों को बुला लिया। शोर गुल सुन सोमवती का पुत्र ललित धाकड़ वहां पहुंचा। जिसने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने ललित पर चाकू  से प्रहार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!