Press "Enter" to skip to content

शॉर्ट सर्किट से घर कच्चे में लगी आग, भूसा और चने को बोरे जले

शिवपुरी। कोलारस थाना अंतर्गत आने वाली लुकवासा चौकी के ग्राम खरई में जगन्नाथ जाटव के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आगजनी की घटना में कच्चे घर में रखा भूसा और चने के बोरे जल गए। घटना की सूचना लगने पर लुकवासा पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड मौके पर पहुँची। फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान पूरा जल गया। घटना के समय गृहमालिक शादी में गया हुआ था। आगजनी की इस घटना में करीब 50 हजार रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!