Press "Enter" to skip to content

बदरवास में नवीन महाविद्यालय, कोलारस में विज्ञान की अनुमति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का कोलारस की ओर से रघुवंशी ने किया आभार

हरीश भार्गव – शीलकुमार यादव कोलारस-बदरवास- कोलारस विधानसभा मुख्यालय एवं बदरवास तहसील मुख्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोलारस उप चुनाव के दौरान की गई घोषणाओ के क्रम में कोलारस में विज्ञान एवं वाणिज्य की कक्षाओ के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुके है। वहीं बदरवास में नवीन महाविद्यालय की घोषणा के क्रम में बदरवास में इस वर्ष पहली बार मुख्यमंत्री की घोषणाओ के तहत स्नातक में प्रवेश लेने बाले छात्रो के प्रवेश प्रारंभ हो चुके है। 
कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि कोलारस उप चुनाव के पूर्व कोलारस एवं बदरवास से होकर जब उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया निकले उस समय बदरवास नगरवासियो एवं कोलारस वासियो के साथ बदरवास में नवीन महा विद्यालय एवं कोलारस में विज्ञान एवं संकाय की अनुमति प्रदान करने की मांग उच्च शिक्षा मंत्री से की गई थी। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया एवं प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कोलारस बदरवास वासियो की ओर से बार – बार महाविद्यालय की मांगे रखी गई। जिस पर उप चुनाव के दौरान बदरवास में आयोजित विशाल जन सभा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी वर्ष जुलाई से बदरवास में नवीन महाविद्यालय एवं कोलारस मेें विज्ञान एवं वाणिज्य की अनुमति प्रदेश सरकार की ओर से देने की घोषणा की गई थी। जिस पर प्रदेश की सरकार ने उप चुनाव की हार के बाद भी कोलारस, बदवास की जनता से किया गया बादा जुलाई माह प्रारंभ होने से पूर्व ही जून से उस पर अमल करना प्रारंभ कर दिया। जिससे कोलारस, बदरवास के छात्र – छात्राओ को स्नातक एवं अन्य विषयो में अध्यन करने के लिए कोलारस, बदरवास से वाहर जाने की जगह अब आसानी से यहीं पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिसके लिए कोलारस एवं बदरवास की जनता की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र रघुवंशी ने प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। रघुवंशी ने कहा कि भले ही क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार न किया हो किन्तु मुख्यमंत्री जो कहते है वो करते है इसका जीता जाता उदाहरण उच्च शिक्षा की कोलारस, बदरवास को मिली सौगाते इसका एक उदाहरण मात्र है। जबकि कोलारस विधानसभा क्षेत्र में की गई अनेक घोषणाओ की स्वीक्रति के साथ बारिश समाप्त होते ही कार्य प्रारंभ होना तय है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!