शिवपुरी। कोलारस में गुढ़ा वाले हनुमान जी के मंदिर में घुसकर मूर्ति तोडऩेवाले पवन पुत्र हरनारायण शर्मा निवासी मानीपुरा कोलारस के विरूद्ध भादवि की धारा 295 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। मंदिर के पुजारी आनंद पुत्र लक्ष्मण बैरागी ने पुलिस को लिखाई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी पवन शर्मा मंदिर में आया और उसने गाली गलौंच करते हुए मंदिर का सामान फेंक दिया और मूर्ति को तोड़ दिया।






Be First to Comment