मल्टीमीडिया डेस्क। अगर आपने अब तक आधार से अपना
मोबाइल नंबर लिंक नहीं कराया है तो जल्द करा लें, क्योंकि इस संबंध में
केंद्र ने एक नोटिस जारी करते हुए कह दिया है कि अगले साल फरवरी से पहले तक
सभी सिम कार्ड आधार से जुड़ जाने चाहिए। अन्यथा मोबाइल नंबर बंद कर दिए
जाएंगे।
आधार और सिम कार्ड जोड़ने से संबंधित लोक नीति फाउंडेशन
के मामले में सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह आदेश जारी किया गया
है। केंद्र ने कहा कि आम नागरिक के नाम पर अपराधियों, ठगों और आतंकियों
द्वारा सिम कार्ड के इस्तेमाल को रोकने के लिए यह सब किया जा रहा है।
केंद्र
ने इस संबंध में टेलीकॉम कंपनियों को ई-मेल, मैसेज या विज्ञापनों के जरिये
अपने उपभोक्ताओं को सूचित करने का निर्देश भी दिया है। पूर्व चीफ जस्टिस
जेएस खेहर और जस्टिस एनवी रमन की पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार प्री पेड
मोबाइल यूजर्स जिनकी संख्या करोड़ों में है उनके वेराफिकेशन काम एक साल में
हो जाना चाहिए।
फिर से होगा वेरिफिकेशन –
सभी
टेलीकॉम कंपनियों सभी मौजूदा कस्टमर्स की वेरिफिकेशन फिर से करेंगे। इनमें
प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स शामिल होंगे। इनकी वेरिफिकेशन आधार कार्ड
आधारित E-KYC प्रोसेसर से किया जाएगा। सिम कार्ड्स के वेरिफिकेशन SMS के
जरिये होंगे। टेलीकॉम कंपनी अपने कस्टमर्स को उनके नंबर पर वेरिफिकेशन कोड
भेजेंगी। E-KYC प्रोसेस से पहले टेलीकॉम ऑपरेटर यह भेजे गए कोड के जरिए
सुनिश्चित करेगी कि वो सिम कार्ड होल्डर उपलब्ध है या नहीं। इस प्रोसेस के
बाद टेलीकॉम कंपनियां E-KYC प्रोसेस शुरू करेंगी।
आधार से सिम कार्ड नहीं कराया लिंक तो हो जाएगा मोबाइल बंद
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News
- टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News
- 18 घंटे में चोरी का खुलासा: नरवर पुलिस ने आरोपी दबोचा, चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News
- नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी / Shivpuri News





Be First to Comment