
शिवपुरी। कोलारस के राई रोड पर रहने वाले गणेश धाकड़ की शिफ्ट कार बीती रात्रि दो नकाबपोश चोर चुरा ले गए। चोरी की यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई जिसमें चोर कार चुराते हुए स्पष्ट रूप से देखे जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गणेश धाकड़ ने रात्रि करीब दस बजे शिफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 33 सी 4818 अपने घर के बाहर पार्क की थी और वह खाना खाकर सो गए थे। रात्रि करीब 12 बजे एक शिफ्ट कार से दो नकाबपोश चोर वहां पहुंचे जिन्होंने कार का लॉक तोड़कर कार चुराकर ले गए। आज सुबह जब छह बजे श्री धाकड़ जागे तो घर के बाहर खड़ी कार गायब थी जिस पर उन्होंने सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज देखे तो उसमें दो चोर दिखाई दिए जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और चोरों ने कुछ ही देर में वहां से चुरा ली। कार चोरी की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment