शिवपुरी। कोलारस के ग्राम सिंघराई में तीन आरोपियों ने मिलकर एक युवक की घर में घुसकर मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। आरोपियों ने यह घटना पूर्व में चली आ रही रंजिश को लेकर घटित की। जानकारी के अनुसार परमाल पुत्र राजाराम कुशवाह निवासी सिंघराई कल शाम अपने घर पर था तभी आरोपी दीपू सरदार, गुरूदीप उर्फ चीमा सरदार निवासी वीरमखेड़ी और सोनपाल धाकड़ निवासी सिंघराई उसके घर में घुस आए जहां पुरानी रंजिश पर आरोपियों ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया और उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 452, 294, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News





Be First to Comment