Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में किया बेबीकिट का वितरण

शिवपुरी।  सेवा के क्षेत्र में कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय संस्था महावीर इंटरनेशनल की शिवपुरी इकाई ने आज जिला चिकित्सालय जा कर नवजात शिशुओं को बेबीकिट वितरित की। संस्था के चेयरमेन जीसी जैन ने बताया कि संस्था के सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे जहाँ करीब आधा सैकड़ा नवजात शिशुओं को बेबीकिट प्रदान की। किट वितरण में जिला चिकित्साला के स्टाफ ने भी मदद की और एक एक कर सभी नवजातों को किट वितरित कराई।  संस्था लगातार सेवा के क्षेत्र में सक्रीय है और पक्षियों को सकोरे, निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, निशुल्क सामान्य चिकित्सा शिविर, निशुल्क शीतल जल प्याऊ सहित कई सेवा कार्य करती आई है। इस अवसर पर संस्था के महामंत्री सतीश पंचरत्न, सचिव गिरनार जैन, संजय जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!