कोलारस। रेतमाफियाओं द्वारा अरसे से सिंध नदी से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। माफिया खुलेआम अपने वाहनों से इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन माफियाओं के वाहनों को पकडकर कार्यावाही की जद में ले रहा है। शुक्रवार की शाम लुकवासा चौकी प्रभारी प्रियंका पाराशर ने मुखविर की सूचना पर रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो महिन्द्रा ट्रैक्टरों को पकडकर कार्यावाही की जद में लिया।
रात के समय माफिया निकाल रहे ट्रैक्टर
जानकारी के मुताबित दिन में पुलिस व राजस्व विभाग के अफसरों के खौफ से रेतमाफियाओं ने इस गोरखधंधे को रात के अंधेरे में अंजाम देना प्रारंभ कर दिया है। माफिया अपने ट्रैक्टरों से रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं। हाइवे पर पुलिस की पेट्रोलिंग के चलते वह अपने वाहनों को शॉट-कट रास्तों से निकालकर सिंध का सीना छलनी करने से बाज नहीं आ रहे।
रेत के अवैध कारोबार पर पूर्णता से लगाम कसेगें: भदौरिया
कोलारस पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि अनुविभाग में रेत का अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं। सभी कच्चे व पक्के रास्तों को चिन्हित कर रेतमाफियाओं पर कडी कार्यावाही की जाएगी। जो वाहन रेत का अवैध परिवहन करते हुए मिलेगा तो वाहन को जप्त कर चालक के विरूद्व अपराधिक प्रकरण पंजीब्रद्व कराएगें।






Be First to Comment