
कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र में नर्मदीबाई पत्नी मोहन आदिवासी उम्र 30 वर्ष निवास राजगढ़ शनिवार को अपने नंदेऊ के साथ बाइक से रक्षाबंधन पर्व मनाने मायके सुनाज गांव जा रही थी। मड़ीखेड़ा गांव के पास दोपहर करीब ढाई बजे नर्मदी बाई बाइक से गिर गई। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के नंदेऊ कमल आदिवासी निवासी भड़ौता चक ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। इसके बाद परिजनों को भी फोन पर सूचना देकर बुलाया। लेकिन गोरा-टीला रपटा पर सिंध नदी उफान पर होने की वजह से परिजन इस पार नहीं आ सके। इस वजह से महिला के शव का पीएम नहीं हो पाया है। महिला का अब रविवार को पीएम हो पाएगा।






Be First to Comment