योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने भाजपा की विकास यात्रा के दौरान पोहरी विधानसभा क्षेत्र के नरवर विकासखण्ड के ग्राम टुकी, नानकपुर, गोपलिया, भीमपुर, उदियापुर, चकरामपुर तथा ग्राम बडखाडी में पहुंचकर ग्रामजनों से संपर्क किया। उल्लेखनीय है कि भारती जनता पार्टी की विकास यात्रा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में दिनांक 15 मई से 15 जून 2018 के बीच प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचेगी।
विकासयात्रा के दौरान विधायक भारती ने स्थानीय ग्रामजनों के बीच पहुंचकर उन्हें केन्द्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा भाजपा सरकार के दौरान विगत वर्षो में पोहरी विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान ग्राम टुकी, नानकपुर, गोपलिया, भीमपुर तथा बडखाडी में पेयजल समस्या के कारण नवीन नलकूप खनन की मांग की गई। ग्राम भीमपुर,गोपलिया तथा बडखाडी में नियमित विद्युत आपूर्ती की मांग की गई। जिस पर विधायक भारती ने समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन दिया। ग्राम उदियापुर पंचायत चकरामपुर में मंदिर के पास एक पानी की टंकी एवं हौदी निर्माण की मांग पर विधायक भारती ने ग्रामीणों की मांग को तत्काल पूरा करते हुए टंकी निर्माण हेतु विधायक निधि मद से एक लाख दिए जाने की घोषणा की।
इस दौरान विधायक भारती ने ग्राम कोंडर में पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा सीताराम वैस की पत्नि के निधन पर तथा ग्राम थरखेडा के चंदेलपुरा के सिरनाम सिंह परिहार का दुर्घटना में निधन होने पर उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक भारती के साथ मौकम गुर्जर, राकेश रावत, संजय रावत, अजमेर कुशवाह, रमेश रावत, सियाराम बघेल, पर्वत सिंह रावत, रामवीर गुर्जर, विधायक प्रतिनिधि जसपाल वैस, राजू परिहार एवं विभिन्न ग्रामां के ग्रामजन उपस्थित रहे।






Be First to Comment