Press "Enter" to skip to content

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने देखभाल सत्र सह-झूलाघर का किया शुभारंभ

शिवपुरी-खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री

मती यशोधरा राजे सिंधिया ने बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधारात्मक परिणाम आए इसके लिए जिला चिकित्सालय में पोषण परामर्श, देखभाल सत्र सह-झूलाघर का फीता काटकर शुभारंभ किया। श्रीमती सिंधिया ने इस अवसर पर 25 नवजात बच्चों की माताओं को सृष्टि दायिनी एवं ममता किट भी प्रदाय की। उन्होंने इस मौके पर सृष्टि दायिनी सहकुपोषण प्रबंधन नवाचार के मग का भी विमोचन किया। 

कार्यक्रम में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रेम नारायण नागर, कलेक्टर श्री तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ.गोविंद सिंह, आरएमओ डॉ.सुरेन्द्र गुर्जर, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ओ.पी.पाण्डे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर सहित महिला बाल विकास के अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन एकीकृत बाल विकास सेवा शिवपुरी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सहयोगी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी एवं गिरिराज महाराज बालबाड़ी झूलाघर समिति शिवपुरी के संयुक्त रूप से किया गया है।  
कलेक्टर तरूण राठी की पहल पर जिले में कुपोषण तथा कन्या भ्रुण हत्या रोकने के लिए नवाचार के रूप में (सृष्टि दायिनी और पोषण पुन: परामर्श एवं देखभाल सत्र सह झूलाघर) जिला चिकित्सालय में शुरू किया गया है। इस अभिनव पहल के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधारात्मक परिणाम भी प्राप्त होंगे। श्रीमती नीलम पटेरिया ने कार्यक्रम के शुरू में बताया कि झूलाघर केन्द्र के माध्यम से प्रतिदिन डिसचार्ज होने वाली महिलाओं को एक घण्टे का विशेष पोषण परामर्श एवं देखभाल सत्र भी आयोजित किया जाएगा। जो प्रतिदिन प्रात: 10.30 बजे से 11 बजे तक रहेगा। कोर्डिनेटर श्रृद्धा जादौन ने भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा ने किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!