
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत मानीपुरा में रहने वाले एक भाजपा नेता की 21 वर्षीय बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसे पिछले चार माह से मानीपुरा का ही रहने वाला गौरव रघुवंशी पुत्र राजेन्द्र रघुवंशी उम्र 23 वर्ष परेशान कर रहा है और उसे देखकर अश£ील फब्तियां कसता है। उसने कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। कल जब जब वह अपने घर के सामने खड़ी थी तो गौरव ने मेरे साथ अश्लील छेडख़ानी कर दी। जिसके बाद युवती ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर आ गए और इसके मुंहबाद और फिर युवक मौके से चला गया। आज युवती ने कोलारस थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment