शिवपुरी: लुकवासा में आगामी 17 तारीख को प्रस्तावित केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने लुकवासा पंचायत भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री द्वारा पंचायत भवन के लोक अर्पण एवं माधवरावजी सिंधिया की प्रतिमा के पूजन कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा से जुड़े बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, अमित यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी, एचडी एसडीओपी संजय मिश्रा एवं एसडीएम अनूप श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की।
कलेक्टर एवं एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों को समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रशासनिक निरीक्षण के बाद यह स्पष्ट है कि 17 तारीख को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पूरी तरह से सुव्यवस्थित एवं गरिमामय तरीके से संपन्न किया जाएगा.








Be First to Comment