शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग की रन्नौद-बदरवास तहसील के किसान जंगली सुअरों को झुंड से परेशान हैं। जंगली सुअरों का झुंड किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को तबाह करने में लगा हुआ हैं। इसकी कई शिकायतें किसान फॉरेस्ट विभाग को भी कर कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हुई हैं।
ताजा मामला रन्नौद थाना क्षेत्र के सजाई गांव से सामने आया हैं। जहां बुधवार की रात जंगली सूअरों के झुंड ने दो किसानों के खेतों में खड़ी मक्के की फसल को चौपट कर दिया हैं। इससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ हैं।
जानकारी के मुताबिक सजाई गांव के रहने वाले रामसेवक योगी ने 6 बीघा के खेत में मक्के की फसल की थी। लेकिन बीती रात सूअरों के झुंड ने 50 फीसदी फसल को बर्बाद कर दिया। वहीं इसी गांव के प्रवेन्द्र लोधी के खेत में घुसकर जंगली सूअरों ने 5 बीघा खेत में खड़ी मक्के की आधी फसल को खराब कर दिया।
बता दें कि तीन दिन पहले भी रन्नौद थाना क्षेत्र के लगदा गांव के किसान धर्मेंद्र लोधी की मूंगफली की फसल और किसान अशोक लोधी की मक्के की फसल को जंगली सूअर बर्बाद कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त इंदार थाना क्षेत्र के कई गांव में भी इन जंगली सुअरों के झुंड का आतंक हैं।
ग्रामीणों की माने 30 से 35 जंगली सूअर झुंड के रूप में एक साथ खेत पर हमला बोलते हैं। इसे अगर कोई उन्हें भगाने का प्रयास करे तो जंगली सूअर हमलावर भी हो जाते हैं।

जंगली सुअरों के झुंड ने फसलों को किया तबाह: कोलारस अनुविभाग के कई गांव में कर चुके हैं फसलों को खराब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment