शिवपुरी: जिले के खनियाधाना कस्बे में रविवार की रात अज्ञात लोगों ने शासकीय नर्सरी की भूमि पर बनाए गए एक चबूतरे पर राधा कृष्ण की मूर्ति को स्थापित कर दिया सुबह इसकी जानकारी प्रशासन को लगी बाद में यादव समाज के लोगों ने एकजुट होकर मूर्ति की पूजा पाठ कर उसे यथावत रहने की मांग की गई।
जानकारी के मुताबिक खनियाधाना कस्बे के सरकारी अस्पताल के पास बनी शासकीय नर्सरी की भूमि पर रविवार की रात रात एक चबूतरे का निर्माण कर उसे पर टीन शेड भी कर दी गई। इसके साथ ही राधा कृष्ण की करीब 2 फीट की प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई। बताया गया है कि अज्ञात लोगों ने रात में ही पूजा अर्चना कर प्रतिमाओं को माल भी पहना दी। सुबह जब लोग क्षेत्र से गुजरे तो उन्हें अचानक से एकाएक चबूतरे पर प्रतिमा स्थापित हुई दिखाई दी।
बता दें कि राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित होने के बाद आज (26 अगस्त) को सुबह से ही यादव के समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। उनके ओर से मूर्तियों की पूजा-पाठ भी शुरू कर दी गई। हालांकि प्रशासन ने अब तक मूर्तियां को हटाने के संदर्भ में कोई भी कदम आगे नहीं बढ़ाया है और न ही किसी व्यक्ति ने मूर्ति स्थापित होने का विरोध व्यक्त किया है।
वीडियो हुआ वायरल
खनियाधाना में मूर्ति स्थापित करने के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस वाहन खड़ा दिखाई दे रहा है। पुलिस वाहन की रोशनी के ठीक सामने लोग मंदिर के चबूतरे के निर्माण सहित मूर्ति की स्थापना के कार्य में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि मूर्ति स्थापित करने के दौरान किसी युवक के द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव भी चलाया गया था।

जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई: अज्ञात लोगों ने रात में ही पूजा-अर्चना कर प्रतिमाओं को माला भी पहनाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
- शिवपुरी में सिलेंडर की कमी बनी चोरी की वजह: रात 3 बजे घर में घुसकर सिलेंडर ले उड़ा चोर, CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment