शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र पिपरौदा-बांगरोद गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम को मालगाड़ी के कट कर एक युवक की मौत हुई थी। दो दिन तक मृतक की शिनाख्त न होने के बाद कोलारस पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को दफना दिया था। इस मामले में रविवार की रात कोलारस पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर ली है। इसके बाद दफनाए शव को जमीन से बाहर निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम ग्वालियर से गुना की ओर एक मालगाड़ी कोलारस क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक मालगाड़ी से टकरा गया। जिससे युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया था। जब मृतक की पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने अज्ञात शव को दफना दिया था।
कोलारस पुलिस ने मृतक की पहचान कोलारस कस्बे के तेली मंदिर के पास रहने वाले 25 वर्षीय राहुल सोनी पुत्र राजेश सोनी के रूप में की है। राहुल घटना के दो दिन पहले से लापता था। पुलिस ने पहचान के बाद दफनाए गए शव को बाहर निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बता दें कि राहुल दुर्घटना का शिकार हुआ या फिर उसने सुसाइड किया। इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है। कोलारस पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई हैं।

दफनाए गए शव को निकालकर पुलिस ने परिजनों को सौंपा, मालगाड़ी के टकराने से हुई थी मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment