Press "Enter" to skip to content

उफान मारती नदी की पुलिया के ऊपर से निकली बस: 7 बजे खोले जाएंगे मोहिनी डेम के गेट / Shivpuri News

शिवपुरी में शनिवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अच्छी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। शिवपुरी के झरने भी वेग के साथ बह रहे हैं। अच्छी बारिश के दौरान लापरवाही की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जहां जिले के इंदार थाना क्षेत्र में एक बस के ड्राइवर ने सवारियों से भरी बस को उफान मारती मौसमी नदी की पुलिया से होकर गुजार दिया। गनीमत रही बस सुरक्षित नदी के पार लग गई, नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी।

मामला इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गांव से हैं। जहां गुना से रन्नौद के कदवाया जा रही बस के ड्राइवर ने बिजरौनी गांव में उफान मारती नदी से गुजार दिया। घटना आज (रविवार) सुबह साढ़े नौ बजे की है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जिनकी जान को जोखिम में डाला गया। बताया गया है कि क्षेत्र में अच्छी बारिश हो रही है। खतौरा-मागरौरा गांव का पानी इस मौसमी नदी के रूप में बहकर आगे सिंध नदी से मिलता है। आज यह मौसमी नदी क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश के चलते उफान नदी थी।

7 बजे खोले जाएंगे मोहिनी डेम के गेट
अच्छी बारिश के चलते अटलसागर (मड़ीखेड़ा) डेम का जल स्तर बढ़ रहा है। आज सुबह 8 बजे तक डेम 80.11 प्रतिशत भर चुका है। शनिवार से डेम से बिजली भी बनना शुरू हो चुकी है। शनिवार को बिजली उत्पादन के लिए 45 क्यूमेक्स पानी 9 घंटे टरबाइन चलाने के लिए था लेकिन आज रविवार को पावर हाउस के मशीन अवर्स 9 घंटे मे वृद्धि करते हुए 72 मशीनअवर्स कर दिया गया है। इसके लिए 150 क्यूमेक्स पानी नदी मे छोड़ा जा रहा है।

बता दें टरबाइन से बिजली बनाने के बाद पानी मोहनी सागर बांध पहुंचेगा। इसके लिए नदी से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं अटलसागर (मड़ीखेड़ा) डेम के कार्य पालन यंत्री ने अलर्ट जारी करते हुए सूचना दी कि मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश के अलर्ट और डेम के बढ़ते स्तर को देखते हुए आज शाम 7 बजे डेम के गेट खोले जा सकते हैं। इस दौरान करीब 1000 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। यह पानी मोहिनी बांध के माध्यम से सिंध नदी में पहुंचेगा। इसके चलते आम नागरिकों को नदी के आसपास क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!