शिवपुरी: श्योपुर जिले के कराहल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर हाईवे पर जय दुर्गे कम्पनी की निजी बस जयपुर से शिवपुरी की तरफ जाते समय अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ों को तोड़ते हुए एक पुलिया में जा टकराई और पलटते पलटते बच गई. जिससे आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया. इस बस में कई सवारियां राखी के त्योहार पर अपने घर लौट रही थी. बस में महिलाओं के साथ छोटे छोटे मासूम बच्चे तक मौजूद थे. मगर गनीमत रही की सभी सुरक्षित हैं. इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए है। जिन्हे कराहल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार आज सुबह की है।
कराहल थाने के नवागत प्रभारी भारत सिंह गुर्जर ने बताया कि यह घटना सुबह 7 बजे के लगभग की है. हमें जैसे ही सूचना मिली हम तत्काल मौके पर आए. बस में मौजूद सवारी बता रहे थे की ड्राइवर को नींद का झोंका आया. जिससे बस अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई. 5 से 6 सवारियों को मामूली चोटें आई हैं. जिनका कराहल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. कोई सवारी गंभीर चोटिल नही है. बस मालिक की अन्य बस से सवारियों को उनके स्थान पर छुड़वाया जा रहा है. जिला अस्पताल घायल महिला को लेकर पहुंचे पोहरी मेहरा गांव के रहने वाले मुंशी जाटव ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जयपुर से लौट रहा था। इसी दौरान बस रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में उसकी पत्नी चंदा जाटव घायल हुई है। उसका पैर फ्रैक्चर हुआ है।








Be First to Comment