Press "Enter" to skip to content

शिक्षक गिरीश गुप्ता के सूने घर से सोने चांदी के जेवरात समेत साढ़े 3 लाख नगदी समेट ले गए चोर, 10 दिन से बच्चे का इलाज कराने दिल्ली गया था परिवार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे की भगवती कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक गिरीश गुप्ता के सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर शिक्षक के सूने घर में दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे सोने चांदी के जेवरात साढ़े तीन लाख रुपए नगदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार को घर लौटने पर शिक्षक को चोरी का पता चला जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां आपको बता दें कि शिक्षक गिरीश गुप्ता बच्चे का इलाज कराने दिल्ली गए हुए थे इसी दौरान उनके सूने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया.
चोर शिक्षक गिरीश गुप्ता के घर से सोने के हाथफूल 2 जोड़ी कान में पहनने की झुमकी छोटी बड़ी पांच जोड़ी अंगूठी लेडीज जेंट्स 6 गले का सेट 3 जोड़ी छोटा मंगलसूत्र चांदी की बिछिया पायल 1 किलो चांदी सहित साढ़े 3 लाख रुपए नगद दो मोबाइल फोन ,घड़ियां चोरी कर ले गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!