शिवपुरी: करैरा थाना पुलिस ने 20.50 ग्राम स्मैक सहित एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा कुल माल मशरूका 04 लाख 05 हजार रूपये के सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया.
करैरा थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया की 15 अगस्त को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रमगढा तिराहा के पास ग्राम फतेहपुर में स्मैक बेच रहा है. उक्त सूचना पर स्थान रमगढा तिराहा के पास ग्राम फतेहपुर पर पहुचे तो एक व्यक्ति खङा दिखा जो पुलिस को आता देख भागने लगा. जिसे घेर कर पकड़ उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दौलत सिंह रावत उर्फ बब्बी पुत्र घनसुन्दर रावत उम्र 25 साल निवासी ग्राम फतेहपुर थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया. आरोपी दौलत सिंह रावत की तलाशी ली गई तो 20.50 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक कीमती 04 लाख रुपए एंव एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा कीमती 05 हजार रुपए का बरामद कर विधिवत जप्त किया गया. तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी धर्मेन्द्र रावत के विरूद्ध अप.क्र. 598/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया. आरोपी को न्यायालय करैरा पेश किया जा रहा है.
बरामद माल–
01. 20.50 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक कीमती 04 लाख रुपये
02. एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा कीमती 05 हजार रुपये,
कुल माल मशरूका 04 लाख 05 हजार रूपये
इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी करैरा निरी0 श्री विनोद सिंह छावई, उनि देवेन्द्र सिंह तोमर, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, सउनि चरण सिंह, आर0 राधेश्याम जादौन, आर0 हरेन्द्र सिंह गुर्जर, आर0 मत्स्येन्द्र सिंह गुर्जर, आर0 गजेन्द्र शर्मा, आर0 रामअवतार सिंह गुर्जर।

करैरा पुलिस ने 4 लाख 5 हजार की स्मैक के साथ आरोपी दौलत सिंह रावत को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment