शिवपुरी में आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह 11 बजे तक शासकीय प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका नहीं पहुंची। जिसकी शिकायत सरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर और बीआरसी को भेजी। इसके बाद शिक्षिका स्कूल में पहुंची और खानापूर्ति करते हुए कार्यक्रम कार्यक्रम को संपन्न कराया। 15 अगस्त को लेकर मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे सुबह 7 बजे की स्कूल पहुंच गए थे। हालांकि, स्कूल में ताला पड़ा होने के कारण छात्रों काफी मायूस हो गए थे। ग्रामीणों इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। घटना खनियाधाना विकासखंड के झालौनी पंचायत के दुर्गापुर गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल की है।
जाने पूरा मामला
आज 15 अगस्त स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर दुर्गापुर गांव के मिडिल स्कूल में पढ़ने बाले बच्चे उत्साह के साथ स्कूल सुबह सात बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। लेकिन ध्वजारोहण का समय भी गुजर जाने के बाद भी शिक्षिका स्कूल नहीं पहुंची। इससे बच्चे मायूस हो गए। मायूस बच्चों को देख ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर जताई। सू
चना लगते ही मौके पर जनपद सदस्य गीता और झालौनी पंचायत के सरपंच देशराज सिंह लोधी भी पहुंचे। स्कूल में ध्वजारोहण न होने की लिखित शिकायत कलेक्टर सहित बीआरसी तक पहुंचाई गई। सरपंच देशराज सिंह लोधी ने बताया कि बीआरसी सहित अन्य विभागीय अधिकारी के कहने पर शिक्षका 11 बजे के बाद स्कूल पहुंची जहां उनके द्वारा खानापूर्ति करते हुए कार्यक्रम किया। इस मामले डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने इस लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की बात कही हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 11 बजे तक नहीं पहुंची शिक्षिका: प्राइमरी स्कूल में जड़ा ताला रहा, बच्चे झंडा रोहण का इंतजार करते रहे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment