शिवपुरी जिले में 78वां राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ऊर्जा मंत्री व शिवपुरी के प्रभारी मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई और उन्होंने ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के साथ परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। इस दौरान परेड की टुकड़ियों द्वारा हर्ष फायर किया गया।
78वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुए मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
निकला आकर्षक मार्चपास्ट, बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां
परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक और परेड कमांडिंग ऑफिसर अनिल कवरेती द्वारा किया गया उनके साथ टूआईसी भानुप्रताप सिकरवार रहे। बता दें कि इस बार मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर पुलिस का बैंड भी परेड में शामिल किया था।
संयुक्त परेड में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस, होमगार्ड, 18वीं वाहिनी एसएएफ, वन विभाग, एनसीसी सीनियर की दो टुकड़ी, एनसीसी जूनियर की एक आर्मी और एक एयर बिंग की टुकड़ी, स्काउट गाइड और शौर्या दल ने आकर्षक मार्च पास्ट किया।
मार्चपास्ट के पश्चात सभी टुकड़ियों के परेड कमांडर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिए प्रमाण-पत्र
विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय सेवकों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इसमें प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों के अलावा सामाजिक संस्था और विभिन्न के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शिवपुरी पहुंचे परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री के संदेश के बाचन के बाद प्रभारी मंत्री ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाएं देखीं। मरीजों को समस्या न हो, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। चिकित्सक समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें, यह निर्देश दिए। मरीजों से चर्चा करके उनका हालचाल जाना।
इसके बाद सीएम राइज स्कूल शिवपुरी में विशेष भोज का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक देवेंद्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि इस विशेष भोज में बच्चों के साथ शामिल हुए। उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया।












Be First to Comment