शिवपुरी: नपा द्वारा फेंके मृत मवेशियों से भूख मिटाने आने लगा हैं। शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के नोनकोल्हु की पुलिया के पास एक तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ हैं। वीडियों में सड़क किनारे झाड़ियों में तेंदुआ शिकार की तलाश बैठा हुआ दिखाई दे रहा हैं।
शहरी क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल हैं। बता दें पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के रहवासी हवाई पट्टी क्षेत्र से लेकर करबला तक सुबह और शाम टहलने निकलते हैं। इस सड़क पर आर्मी-पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी दौड़ लगाने अल सुबह और देर शाम जाते हैं। सभी को नोनकोल्हु की पुलिया से होकर गुजरना पड़ता हैं। इसके चलते क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल व्यापत है।
जानकारी के मुताबिक, पुरानी शिवपुरी के रहने वाले तबीब खान शुक्रवार की शाम अपने परिवार के साथ टहलने निकले थे। तभी उन्हें नोनकोल्हू की पुलिया के पास झाड़ियों में एक तेंदुआ दिखाई दिया था। तबीब ने अपने मोबाइल के कैमरे से तेंदुए को रिकॉर्ड कर लिया था। तबीब खान ने बताया कि वह 30 मिनट बाद लौट कर आए थे। उस दौरान भी तेंदुआ सड़क किनारे झाड़ियों में घूमता हुआ दिखाई दिया था।
नगरपालिका द्वारा फेंके जाते हैं मृत मवेशी, उन्हें आहार बनाने आता हैं तेंदुआ
क्षेत्रीय लोगों की माने तो नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा शहर में मरने वाले मवेशियों को नोनकोल्हू की पुलिया पर फेंक दिया जाता हैं। जिससे तेंदुए को आसानी से अपनी भूख मिटाने के लिए मृत शिकार मिल जाता है। यही वजह कि अब तेंदुआ शहरी क्षेत्र नोनकोल्हु की पुलिया पर दिखाई देने लगा हैं।
कुछ समय पहले इसी जगह एक तेंदुआ फेंकी गई मृत भैंस को खाते कैमरे में कैद हुआ था। उस वक्त तेंदुए का वीडियो रशीद खान के द्वारा बनाया गया था। इस मामले नपा CMO केशव सागर का कहना है कि उस स्थान पर मृत मवेशियों के फेंके जाने पर रोक लगाई जाएगी।

शिकार की तलाश में दिखा तेंदुआ: कैमरे में हुआ कैद; मृत मवेशियों से भूख मिटाने आने लगा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment