Press "Enter" to skip to content

मंदिर में पुजारी सहित 7 लोगों पर चोरी के आरोप: थाने में FIR हुई दर्ज, एसपी से कहा जमीन कब्जाने की साजिश हैं / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले कोलारस कस्बे के प्राचीन मंदिर के वर्षों पुराने पुजारी सहित सात लोगों को पर कोलारस पुलिस ने मंदिर में चोरी करने का मामला दर्ज किया हैं। आज मंदिर के पुजारी सहित अन्य लोगों ने एसपी से शिकायत दर्ज कराई हैं।

कोलारस कस्बे के जगतपुर राई रोड पर प्राचीन कुण्डन सरकार हनुमान जी का मंदिर है। इस मंदिर के महंत सियाराम महाराज थे जिनकी मृत्यु 3 अगस्त 2022 को हो गई थी। मंदिर की वेशकीमती भूमि भी मंदिर के पास स्थित है। महंत सियाराम महाराज के निधन के बाद से इस मंदिर की भूमि का विवाद चला आ रहा हैं।

इस मंदिर पर सालों से पूजा करने वाले अशोक गोस्वामी का कहना हैं कि सियाराम महाराज की मृत्यु के बाद मंदिर की जमीन और मंदिर की आमदनी देखकर नीयत खराव हो गई हैं। 9 अगस्त 2022 को मंदिर के लाखों रूपये और आभूषण पंचनामा बनाकर शम्मूदयाल श्रीवास्तव निवासी माधौनगर शिवपुरी के सुपुर्द कर दिया था।

पुजारी अशोक गोस्वामी का कहना है कि वह वर्षों से पूजा करता हुआ आ रहा हैं। इसके साथ ही सीताराम महाराज से जुड़े हुए महाराज की सेविका मोना शर्मा, राजकुमार शिवहरे, रामदेवी गोस्वामी, बालगिर गोस्वामी, स्तीराम राय औरर रामसखी राय पर अब चोरी का मामला दर्ज कोलारस थाना में राजनीति से जुड़े लोगों ने करा दिया हैं। जबकि मंदिर की आभूषण और राशि पहले ही मंदिर से जा चुकी हैं।

एसपी से शिकायत लेकर पहुंचे राजकुमार शिवहरे ने बताया कि मंदिर के समिति के सदस्यों के विरुद्ध माननीय उच्चम न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के समक्ष याचिका पेश की है। उससे परेशान होकर उनके खिलाफ झूठा चोरी का मुकदमा धाना कोलारस में दर्ज कराया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!