शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी गांव के पास एक भूसे के गट्टा बनाने वाली फैक्ट्री में तीन दिन से लगी आग आज सोमवार तक नहीं बुझ सकी है। तीन दिन लगातार भूसे में भड़की आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया है कि तीन दिनों में ढाई से तीन हजार टन भूसा जल चुका है।
विकास शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि बांसखेड़ी में भूसे से गट्टा बनाने की फैक्ट्री है। जहां बायोफ्यूल के बायोमास ब्रिकेट बनाने का काम किया जाता है। फैक्ट्री पर करीब 5 हजार टन मूंगफली का भूसा एकत्रित करके रखा हुआ था। 3 अगस्त को अज्ञात कारणों के चलते भूसे में आग भड़क गई थी। 3 अगस्त को फायर बिग्रेड और टेंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। लेकिन तीन दिन गुजर जाने के बाद भी आग पूरी तरह से नहीं बुझ सकी हैं।
आज सोमवार को भी पानी के टेंकरों की मदद से भूसे उठ रही आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। भूसे में भड़की आग से अब तक 80 से लेकर 90 लाख रूपए का नुकसान हो चुका है। बता दें संचालक ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

तीन दिनों में नहीं बुझ पाई गट्टा फैक्ट्री की आग: तीन टन भूसा जला, 90 लाख का नुकसान हुआ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment