शिवपुरी: जिले की बदरवास पुलिस ने गुना कोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ महिला की स्कूटी का चालान काट दिया। चालान की कॉपी भी स्टेनोग्राफर के मोबाइल पर भेज दी गई। खास बात यह है कि जिस वक्त महिला स्टेनोग्राफर की स्कूटी का चालान काटा गया उस वक्त उनकी स्कूटी उनके घर शिवपुरी खड़ी थी। इस लापरवाही की लिखित शिकायत महिला स्टेनोग्राफर ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है। मामला 27 जुलाई की शाम का है।
जानकारी की मुताबिक शिवपुरी की रहने वाली सरिता परिहार गुना के न्यायालय में स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ हैं। उनके नाम एक स्कूटी क्रमांक MP08MJ2669 है। इस स्कूटी का इस्तेमाल शिवपुरी में उनके पिता शहर में आने-जाने के लिए करते हैं।
शिकायती आवेदन में मुताबिक स्टेनोग्राफर सरिता परिहार की स्कूटी क्रमांक MP08MJ2669 का चालान बदरवास पुलिस थाना में पदस्थ धर्मेंद्र शिवहरे द्वारा 27 जुलाई की शाम 5 बजकर 49 मिनट पर काट दिया गया। इसके बाद चालान की कॉपी आरटीओ की वेबसाइट से नंबर निकालकर स्टेनोग्राफर सरिता परिहार के मोबाइल पर भेज दिया गया। चालान 300 रूपए का काटा गया और चालान की वजह हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करना बताया गया।
स्टेनोग्राफर सरिता परिहार के मुताबिक 27 जुलाई को वह गुना थीं और जिस वक्त स्कूटी का चालान काटा गया। उस वक्त स्कूटी उनके शिवपुरी घर खड़ी हुई थी। इसके बावजूद स्कूटी का चालान काट कर उनके मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया। अब या तो उनकी स्कूटी के नंबर का कोई अज्ञात व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा है या फिर कोई ओर त्रुटि हुई है। इसकी शिकायत जांच के लिए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से की गई है।
इस मामले में बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान का कहना है कि कार्रवाई के दौरान एक वाहन चालक के द्वारा गलत नंबर बताने पर यह त्रुटि हुई थी।

घर पर खड़ी स्कूटी, बदरवास पुलिस ने चालान काटा: मोबाइल पर मैसेज आया तब पता चला, गुना कोर्ट की स्टेनोग्राफर ने एसपी से शिकायत की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment