शिवपुरी में पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुलिस आए दिन नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी नशे के प्रति जागरूक करने का काम भी कर रही हैं।
इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा शिवपुरी द्वारा शहर के हैप्पी डेज स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के बारे में जानकारी देकर उसके शारीरिक और मानसिक प्रभावों पर चर्चा की।
पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को बताया कि यदि उनके परिचित कोई व्यक्ति नशे का आदी हो तो नशे की लत को किन उपायों से छुड़वाने में उसकी मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने समाज में तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी।
साइबर सुरक्षा पर चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को मजबूत पासवर्ड बनाने अजनबियों से सावधान रहने फायर वॉल एंटी वायरस सॉफ्टवेयर उपयोग करने नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी। इसके साथ ही साइबर बुलीइंग और साइबर स्टॉकिंग क्या है इसके प्रभाव और कैसे बचे। इस पर भी बच्चों को विस्तार से जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को साइबर फ्रॉड कैसे होते हैं। उनसे कैसे बचे हैं महिला, सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया।

स्कूल पहुंचे एसपी लगाईं कक्षा: नशा मुक्ति, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों पर भी की चर्चा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
- वनाग्नि सुरक्षा संदेश के साथ टेनिस बॉल T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, बदरवास बनी विजेता / Shivpuri News
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment