Press "Enter" to skip to content

ईमानदारी की मिसाल पेश की महेंद्र सिंह जाटव द्वारा खोया हुआ टॉक्स वापस देकर / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के बैराड़ से निकलकर सामने आ रही है. मामला बैराड़ से एक टॅाक्स खो जाने का है जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज हरियाणा वाले के शिष्य महेंद्र सिंह जाटव ग्राम केमई ने अपनी ईमानदारी की मिसाल पेश की  खोया हुआ टॉक्स वापस देकर इस जमाने में ऐसे लोग बहुत कम मिलते हैं जिन पर भगवान का आशीर्वाद और कृपा होती है वही लोग इस जमाने में ईमानदार होते हैं जानकारी के अनुसार सतीश धाकड़ की पत्नी सरस्वती धाकड़ के कान से 12 दिन पहले टाॅक्स गिर गया था जो महेंद्र सिंह जाटव को रास्ते में मिल गया था जिसे वह बेचने पुराना बस स्टैंड बैराड़ जे आर ज्वेलर्स गौरव गुप्ता टपरिया वाले की दुकान पर पहुंचा टाॅक्स को देखते ही जे आर ज्वेलर्स के मालिक गौरव गुप्ता टपरिया बालों को भी पहले से टॉक्स खो जाने की जानकारी थी जिसको लेकर उन्होंने महेंद्र सिंह जाटव से पूछा कि यह टॉक्स आपको कहीं मिला है क्या महेंद्र जाटव ने बताया कि यह मुझे रास्ते में पड़ा हुआ था उसके बाद गौरव गुप्ता ने भी अपनी ईमानदारी पेश करते हुए सतीश धाकड़ को फोन लगा कर जानकारी दी कि आपका खोया हुआ टॉक्स मिल गया है महेंद्र सिंह जाटव और जू ज्वेलर्स के मालिक गौरव गुप्ता टपरिया वालों ने अपनी ईमानदारी और इंसानियत का परिचय देते हुए खोया हुआ टॉक्स उसी को सही सलामत वापस कर दिया गया सच कहा जाता है की मेहनत की कमाई कहीं नहीं जाती है टाइम भले ही कितना भी लगे और ईमानदार लोग कुछ ही होते हैं जिनको भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!