शिवपुरी: करैरा थाना पुलिस ने शातिर बदमाश मोनू उर्फ मनीष जाटव को अवैध जहरीली शराब बेचते गिरफ्तार किया. उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना करैरा में कुल 23 अपराध पंजीबद्ध हैं।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई के नेतृत्व में शातिर बदमाश को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। कुख्यात बदमाश मोनू उर्फ मनीष जाटव निवासी ब्लॉक के पीछे करैरा को एक प्लास्टिक की केन में 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब लेकर बेचते हुए डेनिडा रोड करैरा से गिरफ्तार किया. आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 536/24 धारा 49 (क) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया. आरोपी मोनू उर्फ मनीष जाटव अवैध वसूली व मारपीट के प्रकरण में गिरफ्तारी वारंट में वांटेड था जिसका गिरफ्तारी वारंट कोर्ट करैरा से जारी था जिसमें भी उसे गिरफ्तार किया। आरोपी मोनू उर्फ मनीष जाटव करैरा का कुख्यात बदमाश है. जिसके विरुद्ध कल 23 अपराध पंजीबद्ध हैं जो हत्या का प्रयास,लूट ,डकैती,चोरी अवैध वसूली, अवैध हथियार रखना,अवैध शराब बेचना व मारपीट आदि के अपराध हैं।
इनकी रही भूमिका– थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक श्री विनोद छावई, सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान , सुबोध टोप्पो प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिहं यादव, आरक्षक हरेंद्र गुर्जर ,मत्स्य सेन, गोविंद रावत ,दीपक सिंह ,सतेन्द्र सिकरवार व नगर रक्षा समिति सदस्य बृजेश भार्गव मुख्य भूमिका रही।

शातिर बदमाश मोनू उर्फ मनीष जाटव को जहरीली शराब के साथ किया गिरफ्तार, 23 अपराध पंजीबद्ध हैं आरोपी पर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment