शिवपुरी: ऑनलाइन साइबर ठगी के दौर में बैंक खाते से ऑफलाइन ठगी का मामला सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला शिवपुरी शहर में सामने आया है जहां सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एक महिला ग्राहक के खाते से फर्जी तरीके से फर्जी पासबुक तैयार कर वाउचर भरकर 1 लाख 15 हजार रूपए अलग अलग तारीखों में निकाल लिए गए। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है।
शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के कान्हाकुंज की रहने वाली कुसुम धाकड पत्नी अमरसिंह धाकड ने बताया कि उसका शिवपुरी एमएम अस्पताल के समीप सेंट्रल बैंक शिवपुरी में बैंक खाता है। उसके बैंक खाते से किसी अज्ञात महिला को 19 जून को 50 हजार रुपए, 21 जून को 50 हजार रुपए और 26 जून को 15 हजार रुपए का भुगतान कर दिया। 3 बार में निकाले गए 1 लाख 15 हजार रुपए पता तब चला जब वह अपने खाते में बैलेंस चैक करने 19 जुलाई को पहुंची और उसने बैंक से घर खर्च के लिए 25 हजार रुपए निकाले तो खाते में बैलेंस कम बताया गया। जब उसने बैंक पासबुक की एंट्री कार्रवाई तब उसे पता चला था।
फर्जी बाउचर और पासबुक लगाकर हुआ भुगतान
कुसुम धाकड ने बताया कि जब एक लाख पंद्रह हजार रूपए निकाले जाने के बारे में बैंक कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि यह रूपए आपने ही निकाले होंगे जबकि जिन दिनांक में यह 1,15,000 की राशि बैंक से निकाली उन दिनांकों में बैंक गई ही नहीं। वह 21 जून को तो अपने गांव भडाभावडी में थी और 22 तक वहां रुकी क्योंकि वहां हमारे परिवार में धार्मिक कार्यक्रम था।
मैंने जब अपने परिजनों को बुलाया और बैंक के सीसीटीवी और बाउचर चैक करवाए तो पता चला कि मेरे स्थान पर बैंक ने किसी अन्य महिला को भुगतान किया और पैसे आहरण संबंधित जो बाउचर पर्ची हैं उन पर मेरे हस्ताक्षर भी नहीं हैं फिर भी बैंक प्रबंधन ने किस प्रकार मेरे खाते से यह पैसे निकाल दिए।
कुसुम धाकड का कहना हैं कि मैंने इस संबंध में बैंक प्रबंधन को कई बार बोला लेकिन बैंक प्रबंधन ने कुछ दिन पहले तो पैसे लौटाने की सहमति दे दी और बैंक कैशियर ने कहा मेरी नौकरी चली जाएगी। मैं तुम्हारे पैसे की व्यवस्था करवा देती हूं।
हालांकि, अभी तक कोई पैसा मुझे वापस नहीं मिला जबकि मेरे खाते से एक लाख 15 हजार रूपए का भुगतान कर दिया। उसने पुलिस को बैंक, स्टेटमेंट, बैंक में पहले की गई शिकायत और सीसीटीवी फुटेज की पेन ड्राइव भी उपलब्ध कराई। जिससे उसके साथ हुई ठगी का मामला जल्द से जल्द सुलझा सके।

बैंक खाते से ऑफलाइन ठगी का मामला: फर्जी बाउचर और पासबुक बनाकर ठगों ने निकाले पैसे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment