Press "Enter" to skip to content

हत्या के मामले में फरार 10-10 हजार के इनामी दो आरोपियों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: रन्नोद पुलिस ने हत्या के मामले में फरार 10-10 हजार के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

थाना प्रभारी रन्नोद को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की अपराध क्रमांक 122/24 में हत्या के मामले में फरार 10-10 हजार  के इनामी आरोपी संतोष एवं रघुवीर थाना रन्नोद क्षेत्र में स्थित डग शिवपुरी तिराहे पर खड़े हैं एवं कहीं जाने की फिराक में है थाना प्रभारी रन्नोद द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के साथ मुखबिर बात बताएं स्थान पर दबिश देकर आरोपी संतोष पुत्र फूल सिंह लोधी उम्र 25 साल व रघुवीर पुत्र समरत लोधी उम्र 56 साल निवासीगढ़ ग्राम विजयपुर थाना रन्नौद को गिरफ्तार किया.

इनकी रही सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, सउनि बृजमोहन सेलर, सउनि संदीप कुजूर, आर. 846 महेश पटेलिया आर. 930 मंजीत मलिक आर. 716 दीपक तोमर आर. 383 रणवीरसिंह आर. 584 गोरेसिंह जादौन, आर. 1086 राजवीर पवैया की सराहयनीय भूमिका रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!