Press "Enter" to skip to content

1 लाख 20 हजार की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, बैराड पुलिस की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड पुलिस द्वारा 9.74 ग्राम स्मैक कीमती 1,20,000 रूपए एव मोटर साईकिल कुल मश्ररूका 1,70,000 रूपये के साथ आरोपी को गिरफ्तारकिया.

बैराड थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया की 21 जुलाई को सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति वरोद रोड किनारे सिध्दबाबा की टपरिया के पीछे सामुदायिक भवन के बरामदे थाना बैराड जिला शिवपुरी पर स्मैक बेचने की फिराक मे बैठा है. जिसपर थाना प्रभारी के निर्देशन मे टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी अजमेर पुत्र रमेश जाटव उम्र 32 साल निवासी वार्ड नम्बर 1 बैराड गांव थाना बैराड जिला शिवपुरी के कब्जे से अवैध रूप से रखे मादक पदार्थ 9.74 ग्राम जिसकी कीमती करीबन 1,20,000 हजार रूपए एव मोटर साईकिल क्रमाक एमपी 33 MX6674 कीमती 50000 हजार रूपए कुल मश्ररूका कीमती 1,70,000 रूपए को जप्त कर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट मे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

इनकी रहीं सराहनीय कार्यवाही: निरी. विनय यादव, उनि धर्मन्द्र शिवहरे, उपनिरी बीएल दोहरे सउनि हरिओम पाण्डेय, प्र.आर.531 गणेश रावत, आर. 358 दुर्गाविजय, आर. 150 अंतरसिह रावत, आर.966 अवधेश शर्मा, आर. 875 | ज्ञानसिंह आर. 1162 रामअवतार रावत की विशेष भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!